कानपुर। बजरिया थानाक्षेत्र के नेहरूनगर निवासी स्वाती राय शर्मा ने 14 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि फेसबुक के माध्यम से वर्कफ्रॉम होम के लिए एक लिंक मिला जिसमें होटल और रेस्टोरेन्ट के रिव्यू देने के लिए कहा गया। वह रिव्यू के बदले 10 रुपये देने लगे। उन्होंने बड़े टास्क के लिए 25 जुलाई को रजिस्ट्रेशन के नाम पर 800 रुपये ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद उन्हें 1040 रुपये वापस भेजे। फिर तीन हजार और कुछ समय बाद 11,000 रुपये मांगे। इसका भुगतान कर दिया। आखिरी टास्क 33 हजार रुपये बताया गया। कहा कि सारे पैसे एक साथ भेज देंगे जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो संपर्क तोड़ दिया गया। पीड़िता ने 14 हजार की ठगी का आरोप लगाकर कुलदीप व चिंटू पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)