फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने नहर में कूदने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के पेंगु निवासी मंजू पति विकास के साथ भरथना तहसील क्षेत्र के कंधेशी मायके जा रही थी। रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान सराय भूपत रेलवे फाटक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते हुए भोगनीपुर गंग नहर पर पुल से मंजू ने नहर में कूदने का प्रयास किया। उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़कर उसे बचा लिया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंजू को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें