फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला और बुजुर्ग ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू के शम्भुआ गांव में पूनम (30) ने शुक्रवार शाम घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, गोविंदनगर के दबौली निवासी हरिशंकर त्रिपाठी (76) ने चूहा मारने की दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही घटनाओं में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। रामकेश निषाद खेती-किसानी के साथ वैन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वर्ष 2015 में उनकी शादी हमीरपुर निवासी पूनम से हुई थी। परिवार में बेटा अनमोल और बेटी अंजलि हैं। वहीं, हरिशंकर त्रिपाठी के दो बेटे पवन और हेमंत हैं। पवन प्रयागराज में एसबीआई के वित्त विभाग में कार्यरत हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें