जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव के सतेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनके घर से सोने और चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। बताया कि गांव की एक महिला शांति देवी और उसकी दो बेटियां कुछ दिनों से उनके घर आ-जा रही थीं। 13 सितंबर को उनके घर से सोने-चांदी के जेवर गायब हो गए। बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच जारी है। संवाद