फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रों को बताएंगे आकाश के गूढ़ रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ब्रह्मांड के रहस्यों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए आईआईटी के विज्ञानी खगोलवाणी कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसमें बच्चों को आकाश के गूढ़ रहस्यों के बारे में बताया जाएगा। यह कार्यक्रम स्पेस प्लेनेटरी एंड एस्ट्रोनॉमिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने तैयार किया है। विभाग के प्रमुख प्रो. अमितेश ओमर के नेतृत्व में डाॅ. तेजप्रीत कौर और अन्य प्रोफेसरों ने इसकी रूपरेखा तय की है। इसके तहत विभिन्न कार्यशालाओं के आयोजन के साथ ही स्कूलों में टेलीस्कोप की मदद से अंतरिक्ष दर्शन भी कराया जाएगा। इससे बच्चे विज्ञान अध्ययन के लिए प्रेरित हो सकेंगे। प्रो. अमितेश ने बताया कि कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के प्रवासी और श्रमिक समुदायों के बच्चों के बीच व्यावहारिक कार्यशालाओं का आयोजन होगा। स्कूलों को एक शैक्षिक किट भी दी जाएगी। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें