फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: पत्नी की हुई मौत...दूसरे दिन ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

Sun, 09 Jul 2023 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: जीआरपी मानिकपुर प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि  शुक्रवार की शाम को मानिकपुर प्रयागराज रेल मार्ग के शंकरगढ़ मदरहा के पास ट्रैक पर युवक का शव मिला था। ट्रेन से हुई दुर्घटना लगती है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पत्नी की मौत होने के दूसरे दिन पति का शव मानिकपुर- प्रयागराज के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसे मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। मृतक प्रयागराज के घूरपुर का निवासी था।

विज्ञापन

ये मामला प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ मदरहा के रेलवे ट्रैक का है। मृतक के चाचा देवरिया घूरपुर प्रयागराज निवासी गोविंद गोस्वामी ने बताया कि भतीजा भूपेन्द्र भाटी उर्फ राहुल (35) की पत्नी करिश्मा ने अज्ञात कारण के चलते छह जुलाई को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसकी सूचना पर महिला के मछली शहर पटनाई जौनपुर स्थित मायके से आए मृतका के पिता, मां और भाई अंतिम संस्कार के बाद घर से जबरन उसके भतीजे (भूपेंद्र भाटी)को अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार सात जुलाई की देर शाम जीआरपी ने भतीजे का शव रेलवे ट्रैक में पड़ा होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

खुदकुशी या हत्या का हो सकता है मामला
इस पर वह लोग जाकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराली लोगों ने भतीजे को जबरन ले जाकर हत्या कर शव रेलवे लाइन में फेंक दिया। मृतक के दो पुत्र है। जीआरपी मानिकपुर प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि मामला खुदकुशी या हत्या का हो सकता है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मिलेगी सही जानकारी
शुक्रवार की शाम को मानिकपुर प्रयागराज रेल मार्ग के शंकरगढ़ मदरहा के पास ट्रैक पर युवक का शव मिला था। उसकी जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। ट्रेन से हुई दुर्घटना लगती है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें