फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने की आत्महत्या, नौ माह पहले हुई थी शादी, अबतक सामने आई ये बात

Sat, 16 Nov 2019 11:46 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर के मसवानपुर में शुक्रवार रात पंकज गौतम (32) ने पत्नी की कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद छत पर जाकर उसने उसी तमंचे से खुद को भी गोली मार ली। पति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पत्नी को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पंकज सिलाई का काम करता था। पंकज के भाई दीपक ने बताया कि इसी साल 12 फरवरी को पंकज की शादी स्वरूपनगर निवासी नेहा (28) से हुई थी।

शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। पिछले दो दिनों से नेहा मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार रात नशे में धुत होकर पंकज घर पहुंचा।

पत्नी से विवाद बढ़ने पर उसने तमंचा निकालकर पत्नी की कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लोड करते हुए वह मकान की छत पर पहुंचा और खुद को भी गोली मार ली। पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर फोर्स संग मौके पर पहुंचे सीओ कल्याणपुर अजय कुमार और थानाप्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने आस-पास  के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य इकट्ठा किए। तमंचे को कब्जे में लिया।

छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि पत्नी के मायके जाने की जिद पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस पर पति ने पत्नी को और खुद को गोली मार ली। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें