पति बोला था- तुम्हारी अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा
समझौता से मना करने पर पति विमल ने धमकी दी कि तुम्हारी अश्लील फोटो मोबाइल में है, जिसे वायरल कर दूंगा। उसने बताया कि 10 दिन पहले पति व जेठ लालजीत व वीनू ने अपने मोबाइल से फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। धमकी देने लगे कि अभी और भी अश्लील फोटो है।
पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
अगर समझौता नहीं किया, तो उसे भी पोस्ट कर वायरल कर देंगे। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत दोनों जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।