फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी लगा रही थी फांसी और पति मोबाइल से बनाता रहा उसका वीडियो, लगा हत्या का आरोप

Wed, 26 Oct 2022 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति के सामने फांसी पर लटक गई और पति उसे समझाते हुए सिर्फ वीडियो बनाता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। इससे पहले जब महिला खुदकुशी करने जा रही थी, तो पति ने कमरे से उसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई और कुछ देर बाद वहीं पर फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
गुलमोहर विहार निवासी संजीव गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते है। पांच वर्ष पूर्व किदवई नगर निवासी शोभिता गुप्ता से विवाह हुआ था। दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। संजीव के मुताबिक सोमवार को दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद शोभिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुदकुशी का प्रयास किया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसका संजीव ने कमरे में ही वीडियो बना लिया और कहा कि यह वीडियो तुम्हारे घर वालों को भेजूंगा कि तुम इस तरह का काम करती हो। इतना सुन शोभिता नीचे उतर आई। इसके बाद दोनों लोगों में छत पर विवाद होता रहा। कुछ देर बाद शोभिता नीचे कमरे में आई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

संजीव जब नीचे आया, तो शोभिता का शव फंदे से लटका देख उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शोभिता के मायके वाले पहुंचे और पति पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें