इनमें अयोध्या हैदरगंज पटखोली पट्टी निवासी रजिया बेगम उर्फ रेनू, औरैया के बेला ढवारी निवासी जितेंद्र सिंह यादव और इंदरगढ़ के लाख गांव निवासी मनका उर्फ श्याम बाबू लोधी शामिल हैं। पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि रजिया बेगम के पति इकबाल अहमद की मौत हो गई थी।
दो साल पहले उसकी मुलाकात मुन्ना से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा था। इससे रजिया बेगम बच्चों और मुन्ना के साथ रहने लगी थी। इस बात से मुन्ना के पिता नूर मोहम्मद ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था, जिसके चलते मुन्ना कंगाल हो गया था और पल्लेदारी करना लगा था।
आर्थिक रुप से कमजोर मुन्ना को छोड़ने के लिए रजिया बेगम ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी जितेंद्र और मनका के साथ रहने और हत्या के बाद एक लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद चार सितंबर को तीनों लोग मुन्ना को लाख गांव ले गए थे। वहां शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने टीम को सम्मानित किया।