फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में शुरु हुए ‘विद्रोह के इस्तीफे’

Mon, 19 Sep 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा यूथ ब्रिगेड, छात्रमहासभा और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी से निकाले जाने की घोषणा के बाद से कानपुर के युवा कार्यकर्ताओं में विद्रोह की लहर दौड़ गई है। युवाओं का एक बड़ा तबका शिवपाल के खिलाफ खड़ा हो चुका है। शिवपाल के विरोध और अखिलेश यादव के समर्थन के साथ सपा में हुई फूट के बाद कानपुर निवासी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी और कानपुर समाजवादी पार्टी युवजन सभा महानगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह ‘बंटी यादव’ ने मुख्यमंत्री को अपना स्तीफा दे दिया। सपा में बगावत की लहर दौड़ने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति और गर्मा गई है। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी में ये फूट क्या असर दिखायेगी ये तो चुनाव के दौरान ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें