फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जब हम भक्ति भाव में भटकते तो संभालते परमात्मा

Sat, 26 Sep 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। ढिचकी गांव में शुक्रवार को संत निरंकारी मिशन का आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया। इसमें महात्मा रामबाबू ने कहा कि परमात्मा तो हर समय हमारे संग है । कहा कि जब हम भक्ति भाव से भटकते भी हैं तो परमात्मा हमें संभाल लेता है। बस जरूरत पूर्ण समर्पण की है। हम अपने अहंकार को खोकर ईश्वर के प्रति ऐसे हो जाएं जैसे एक पत्ता पानी पर तैरता रहता है। किधर ठहरेगा या तेज बहाव में गुम हो जाएगा यह पता नहीं। जब हम गुरु के शरणागत होकर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने लगते हैं तो कठिनाई आती हैं, लेकिन जीवन पथ प्रकाशमान होकर दिखने लगता है। हम सही रास्ते का चयन करने में सक्षम हो जाते हैं। तात्पर्य यही है साकार से ही निराकार ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता मालूम होता है। जिसके लिए सत्संगी होना आवश्यक हो जाता है। निराकार मिशन के सत्संगी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें