फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ateeq Ahmed: काफिला रूका तो, कांपा डॉन! बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर था सन्नाटा, रात 12:20 पर रूके थे वाहन, फिर...

Wed, 29 Mar 2023 10:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Gangster Ateeq Ahmed: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सन्नाटे में रूके काफिले के दौरान माफिया अतीक अहमद के चेहरे पर दहशत आ गई थी। वो बार-बार पूछ रहा था कि वाहनों को क्यों रोका गया है।
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मंगलवार की रात करीब 12.20 बजे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सन्नाटा था। तभी यहां अछरौड़ गांव के पास अचानक माफिया अतीक अहमद का काफिला रुक गया। कई वाहनों में मौजूद पुलिस बल भी उतर आया। सूत्रों के मुताबिक आधी रात को अचानक काफिला रुकने से अतीक अहमद के चेहरे में दहशत नजर आई।

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद को पुलिस वापस साबरमती (गुजरात) की जेल ले जा रही थी। उसका काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस से गुजरा। शहर मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर अछरौड़ गांव के पास अचानक काफिला रुक गया। पहले पुलिस फोर्स उतरी और घेराबंदी कर ली।
फिर अतीक अहमद को कड़े पुलिस पहरे में नीचे उतारा गया। बताया गया कि लघुशंका के चलते काफिला यहां करीब आठ मिनट रुका था। उधर, कुछ मीडिया कर्मियों ने अतीक से बात करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पास नहीं आने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग
साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक्सप्रेसवे में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। काफिला गुजरने तक किसी अन्य वाहनों को रुकने नहीं दिया गया। बता दें कि प्रयागराज से अदालत के आदेश के बाद उसे गुजरात के साबरमती जेल ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें