फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीडीओ ने गोशालाओं की मांगी वास्तविक रिपोर्ट तो दौड़े सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कानपुर। बारिश के बाद कई गोशालाओं में अव्यवस्थाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इनमें कई गोवंश कीचड़ में दम तोड़ते नजर आए हैं। बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश के बाद को देखते हुए मंगलवार को सीडीओ दीक्षा जैन ने सचिवों से गोशालाओं की वास्तविक रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस पर सचिवों ने तत्काल गोशालाओं की स्थिति का जायजा लिया और व्हाट्सअप ग्रुप पर गूगल लोकेशन के साथ वहां की फोटो भेजकर हकीकत बताई। एक-दो गोशालाओं में पानी भरने की बात सामने आई तो उसका निस्तारण कराने के निर्देश बीडीओ को दिए गए हैं। परियोजना निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि सभी बीडीओ और सचिवों से गोशालाओं पर निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को सभी गोशालाओं की रिपोर्ट मांगी गई थी। सचिवों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ज्यादातर स्थानों पर व्यवस्था सही मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें