ट्रैफिक पुलिस को नहीं दिखीं ऑटो में सवार महिलाएं
कानपुर ट्रैफिक पुलिस की बर्बरता ने ऑटो सवार महिलाओं को परेशान कर दिया। शहर के भीड़ भाड़ वाले चौराहे परेड के पास ट्रैफिक पुलिस ने एक चलती ऑटो को रोक लिया और तुरंत उसे क्रेन पर चढ़ा दिया। ट्रैफिक पुलिस को ऑटो के भीतर बैठी महिलाएं नहीं दिखीं। जब महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया तो सड़क से गुजर रहे लोगों ने हंगामा करके ऑटो को क्रेन से नीचे उतराया और महिलाओं को बाहर निकाला गया। ऑटो पर सवार सरिता मिश्रा और पम्मी कौर ने कहा कि यातायात पुलिस को नम्रता बरतनी चाहिए। अगर ऑटो वाले ने कोई गल्ती की है तो उसे सजा देनी चाहिए लेकिन उसमें ऑटो सवारियों का क्या दोष है। उधर ट्रैफिक दरोगा मुकेश यादव ने कहा कि ऑटो ड्राइवर गलत साइड से गाड़ी निकाल रहा था जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग रहा था।