फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऑटो सवार महिलाओं को क्रेन ने उठाया

Thu, 20 Oct 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस को नहीं दिखीं ऑटो में सवार महिलाएं
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक पुलिस की बर्बरता ने ऑटो सवार महिलाओं को परेशान कर दिया। शहर के भीड़ भाड़ वाले चौराहे परेड के पास ट्रैफिक पुलिस ने एक चलती ऑटो को रोक लिया और तुरंत उसे क्रेन पर चढ़ा दिया। ट्रैफिक पुलिस को ऑटो के भीतर बैठी महिलाएं नहीं दिखीं। जब महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया तो सड़क से गुजर रहे लोगों ने हंगामा करके ऑटो को क्रेन से नीचे उतराया और महिलाओं को बाहर निकाला गया। ऑटो पर सवार सरिता मिश्रा और पम्मी कौर ने कहा कि यातायात पुलिस को नम्रता बरतनी चाहिए। अगर ऑटो वाले ने कोई गल्ती की है तो उसे सजा देनी चाहिए लेकिन उसमें ऑटो सवारियों का क्या दोष है। उधर ट्रैफिक दरोगा मुकेश यादव ने कहा कि ऑटो ड्राइवर गलत साइड से गाड़ी निकाल रहा था जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें