फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुरबाणी कीर्तन मार्ग यात्रा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुरबाणी कीर्तन मार्ग यात्रा का शुक्रवार को रामादेवी में सिख समाज ने स्वागत किया। इस दौरान बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे गूंजे। संगतों ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा जीटी रोड होते हुए गुमटी स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ पहुंची, जहां स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि यात्रा बनारस से शुरू होकर अमृतसर जाएगी। गुमटी गुरुद्वारा से यात्रा गुरु गोबिंद सिंह चौक, न्यू बसंत टॉकीज चौराहा और संत नगर चौराहा होते हुए हरबंस सिंह भल्ला चौक पहुंचकर समाप्त हुई। यहां फूलों से यात्रा का स्वागत करने के साथ जत्थों ने शबद कीर्तन किया। रात्रि विश्राम लाजपत नगर और गोविंद नगर के गेस्ट हाउस में हुआ। यात्रा शनिवार सुबह सात बजे आगरा रवाना होगी। मौके पर सरदार सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, सरदार हरजीत सिंह कालरा, सरदार कुलबीर सिंह महाजन, सरदार हरमीत सिंह, प्रतिपाल सिंह बिल्ला, बलजीत कौर और मंजीत सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें