फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन विभूतियों के नाम से बनेंगे स्वागत द्वार, मिली मंजूरी

Thu, 07 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। देश की तीन विभूतियों नाम से जिले में तीन स्थानों पर स्वागत द्वार बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 20.83 लाख रुपये से ये स्वागत द्वार बनाए जाने हैं। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

भगवान परशुराम, महारानी अहिल्याबाई होल्कर व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर स्वागत द्वार बनाने का प्रस्ताव शासन में मंजूरी के लिए भेजा गया था। इसके लिए मंजूरी मिलने के साथ धनराशि भी जारी की गई है। इसको लेकर पिंडार्थू में दिबैर मार्ग पर 7 लाख 5 हजार रुपये की लागत से भगवान परशुराम द्वार बनाया जाना प्रस्तावित है। मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर 6 लाख 7 हजार रुपये की लागत से महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वार और सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर 7 लाख 71 हजार रुपये की लागत से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद द्वार बनेगा। यह काम उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम (यूपीएसआईसी) कराएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के जरिए ठेकेदार का चयन होने पर तीन माह में काम पूरा कराने का लक्ष्य है। कार्यदायी संस्था के एरिया मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि ठेकेदार का चयन करने की प्रक्रिया की गई है। ठेकेदार तय होने पर वर्क आर्डर जारी कर तीन माह में काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें