फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोविंदपुरी होकर जाएगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे ने मदार जंक्शन- पटना स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से 09601 मदार से 23 अप्रैल से नौ जुलाई तक गुरुवार तो 09602 पटना से 24 अप्रैल से दस जुलाई तक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेनें गोविंदपुरी होकर जाएंगी। यात्री शनिवार से इस ट्रेन में आरक्षण ले सकते हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मदार जंक्शन (राजस्थान) से यह ट्रेन गुरुवार सुबह 06:40 बजे रवाना होगी और शाम सवा सात बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 07:20 बजे रवाना होकर वाया मिर्जापुर होते हुए शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे पटना पहुंचेगी। इसकी रिवर्स पटना से शुक्रवार सुबह सवा दस बजे रवाना होगी और रात 10:25 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से 10:30 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 01:20 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें