फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जयमाल के स्टेज से दूल्हे के भाई और बहनोई को उतारने पर हुआ झगड़ा, गुस्साई दुल्हन बोली- नहीं करनी शादी

Wed, 13 May 2026 10:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शादी में हुए विवाद के बाद दूल्हे ने जेवर, 2.20 लाख रुपये, चेन छीनने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयमाल के स्टेज से दूल्हे के भाई और बहनोई को हटने के लिए कहने पर वर पक्ष से मंगलवार रात विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दूल्हे ने भी शादी से इन्कार कर बैग में रखे रुपये और सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने अपनी बेटी की शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। मंगलवार रात बरात आई। धूमधाम और उत्साह से बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद द्वारचार भी हुआ। जयमाल के लिए बने स्टेज पर इसी बीच दूल्हा का भाई और बहनोई आ गए। दावा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने जयमाल होने तक दोनों से स्टेज से नीचे उतर जाने के लिए कहा। इसको लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके भाई व अन्य परिजनों को पीट दिया। दूल्हे का आरोप है कि घटना के दौरान दुल्हन के लिए लाया गया जेवर, बैग में रखे 2.20 लाख रुपये और सोने की चेन भी लड़की पक्ष के लोगों ने छीन ली। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई है। अब तक की जांच में मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें