फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मौसम विभाग में 21 और 22 को महानगर जनपद के अलावा कानपुर देहात उन्नाव फतेहपुर कन्नौज और हरदोई में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार को भी महानगर उसके आसपास के क्षेत्रों में 4 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह से लेकर दोपहर तक बादलों के बीच धूप होने की वजह से अधिकतम तापमान मैं 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ पारा 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग के अधिकारी एसएन पांडे के अनुसार इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लाक और जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 19-22 जुलाई के मध्य तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें