फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28,29 को भारी बारिश के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मानसूनी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 और 29 को महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में टेजी हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में उमस की वजह से लोगों को काफी दिक्कत महसूस हुई। अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत तक पहुँच गई। एक दिन पहले की अपेक्षा 13 प्रतिशत नमी अधिक रही।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लाक और जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 27 जून से 1 जुलाई के मध्य तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें