सावन के पहले दिन शहर में अलग-अलग पॉकेट रेन हुई। कहीं पानी कम गिरा और कहीं गिरा ही नहीं। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तेज धूप निकलने से निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया। हवाएं नमी लेकर तेजी से आ गईं। स्थानीय स्तर पर कुछ देर के लिए बारिश होने लगी। कंपनी बाग में 3.9 मिमी, काकादेव में 4.7 मिमी, नौबस्ता में 5.9 मिमी, सिविल लाइंस में 4.8 मिमी बारिश हुई। सीएसए की मौसम वेधशाला में सबसे अधिक 10.2 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से दक्षिण भारत की ओर खिसक जाने से मध्य यूपी में मानसून सुस्त पड़ गया है। दो-तीन दिन के बाद मौसमी प्रणालियों में बदलाव तेज हो जाएगा। इसके बाद फिर बारिश होने लगेगी।
तापमान
अधिकतम- 33.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27 डिग्री सेल्सियस