फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदा-बांदी से सुहाना हुआ मौसम, मौसम विभाग ने जताई ये संभावनाएं

Fri, 01 Jun 2018 04:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश से राहत मिली। शुक्रवार को हल्की धूप के साथ बदली रही।
विज्ञापन


इस सप्ताह के अंत तक हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। गुरुवार को कानपुर शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। पुरवैया हवाएं तेज चलने से से सुबह बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में तेज धूप रही। दिन में 7.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलीं। इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ। दिन का तापमान 40.4 डिग्री पर आ गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे के मुताबिक आने वाले दो दिनों में तेज हवा, बूंदाबांदी के साथ बदली के आसार है। हवाएं तेज रफ्तार से चलेंगी। हवाएं चलने से पूर्वी, मध्य उत्तर प्रदेश के अलावा बुंदेलखंड में तेज हवा के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना बन रही है। अभी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।

तापमान
अधिकतम 40.4 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता अधिकतम 69 फीसदी
आर्द्रता न्यूनतम 29 फीसदी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें