फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी आएगा मानसून, बारिश भी खूब होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इस बार मॉनसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून का आगमन पूर्व निर्धारित तिथि 20 जून से पहले आने की संभावना है, जबकि मानसून की पहली बारिश 22 से 25 जून के बीच होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून आने का निर्धारित समय 20 जून है , जबकि पहली मानसूनी बारिश 26 से 28 जून के बीच में होती रही है । इस बार अम्फन और निसर्ग चक्रवात की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। मानसून से पहले होगी चिलचिलाती धूप कानपुर। सात से 20 जून के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को लू के थपेड़ों से भी दो-चार होना पड़ेगा। इसकी वजह से 10 जून के बाद लू की वापसी हो। सकती है और तापमान 41 डिग्री पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें