फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृषि बीज गोदाम में जलभराव से किसानों को परेशानी

Thu, 09 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। ब्लॉक स्तरीय बीज गोदाम परिसर में जलभराव है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय कानपुर मार्ग पर है। किसान यहां जरूरत के अनुसार उन्नत बीज, जिप्सम, कीटनाशक आदि खरीदने आते हैं। निशुल्क बीज किटें यहां से किसानों को वितरित की जाती हैं। परिसर में जल निकासी इंतजाम नहीं हैं। इससे जलभराव है। गंदे पानी से होकर किसान मुख्य इमारत तक आते हैं। परिसर में खरपतवार भी उगा है। इसकी साफ-सफाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। केंद्र प्रभारी राजनारायण ने बताया कि जल निकासी के लिए बीडीओ को अवगत कराया गया है। एक निजी सफाई कर्मचारी लगाकर सप्ताह में एक बार सफाई कराई जाती है। परिसर गहराई में है इसकी वजह से जलभराव होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें