फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से जलभराव, दुल्हन पानी से होकर गुजरी तो भड़की महिलाएं

Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। विकास खंड मलासा की ग्राम पंचायत अरहरिया मऊ के मजरा मकरंदापुर में विदा होकर आई दुल्हन को जलभराव से निकलना पड़ा तो महिलाएं भड़क गई। जल निकासी के प्रबंध न होने व गांव के विकास के मुद्दे को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। प्रधान ने समझाकर उन्हें शांत कराया। बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह बारिश होने के कारण मकरंदापुर की गलियों जलभराव व जगह-जगह कीचड़ हो गया। जिससे ग्रामीणों को निकलने में परेशानी होने लगी। गांव से बुधवार को गई बरात जब वापस आई तो गली में जलभराव के बीच से दुल्हन को निकलना पड़ा। शादी में मिले दहेज के सामान को भी लोग पानी से लेकर गुजरते रहे। कुछ महिलाएं कीचड़ में फिसलकर गिर गई। जिसको लेकर गांव के लोग और महिलाएं आक्रोशित हो गए। गांव की विद्यावती, रिंकी, मीरा देवी, उर्मिला, भूरी, कलावती, रोशनी, रोहित, कुलदीप, सुल्तान बहादुर, किशन लाल ने बताया कि गलियों में नाली का निर्माण नहीं है। जहां नाली बनी हैं वहां सफाई नहीं होने के कारण गंदगी बजबजा रही हैं। बारिश के बाद जलभराव से परेशानी बढ़ गई है। बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी बीडीओ को दी गई। प्रधान रामेंद्र सिंह ने जल्द खड़ंजा व नाली निर्माण और सफाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फोटो-27- रूरा अंडर पास में जलभराव से निकलते राहगीर। संवाद
अंडरपास में हुआ जल भराव, राहगीर हुए परेशान

रूरा। बेमौसम की बारिश ने नगर की सफाई व जल निकासी की पोल खोल दी। अंडरपास में होने वाले जल भराव से लोगों को दिन भर आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। इधर बारिश के कारण कस्बे के शास्त्रीनगर, रामनगर, शिवाजीनगर, बाजारवार्ड, शिवाजी नगर, बजरंग नगर, गणेशगंज में कई जगह जल भराव हो गया। सबसे खराब स्थिति गणेशगंज और शास्त्री नगर में रही। गणेश गंज में सेतु निगम द्वारा कराई गई खुदाई के चलते हुए जल भराव और शास्त्री नगर में अंडरपास व वैकल्पिक मार्ग में जगह जगह हुए जल भराव से लोग परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें