फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से होगी दक्षिण के 50 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा-3 में टूटी जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन का शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य होता रहा। इस वजह से दक्षिण के करीब 50 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। शनिवार सुबह से आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। मेट्रो रेल परियोजना कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक निर्माण कार्य चल रहा है। इसी रूट पर बर्रा-7 से सत्या हॉस्पिटल, बर्रा-3 के सामने स्थित मेट्रो पिलर संख्या-93 के पास 600 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइपलाइन को मेट्रो के ठेकेदार ने तोड़ दिया था। इसकी मरम्मत के लिए दो दिन से कार्य चल रहा है। जलकल विभाग के जोन-5 के अधिशासी अभियंता रामेंद्र पांडेय ने बताया कि कंक्रीट का बेस बनाकर सुखाने के बाद पाइपलाइन डाली जा रही है। संभावना है कि शनिवार सुबह से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें