फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लगाई डुबकी: कन्नौज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरा पानी, लोगों ने उठाया स्विमिंग पूल का लुत्फ

Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में भारी बारिश के बाद नेशनल हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। उसमें आसपास के लोगों ने देर तक स्विमिंग पूल की तरह लुत्फ उठाया। हाईवे पर भरे पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जोरदार बारिश के बीच नेशनल हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। दूर तक घुटनों तक भरे पानी से आवागमन ठप हो गया। इस बीच आसपास के लोगों का हुजूम भरे पानी में नहाने के लिए उमड़ पड़ा। बच्चे और बड़े सभी ने स्विमिंग पूल की तरह इसमें देर तक लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


हाईवे पर बने स्विमिंग पूल का नजारा कन्नौज के गुरसहायगंज के करीब का है। इसी साल शुरू हुए अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरसहायगंज के डुंडवा-बुजुर्ग गांव के पास का नजारा सभी को हैरत में डाल रहा है। दरअसल मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के बीच हाईवे के एक पुल पर काफी पानी जमा हो गया। उसमें आसपास के लोगों ने देर तक स्विमिंग पूल की तरह लुत्फ उठाया। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos

लोगों ने की मस्ती, ठप रहा ट्रैफिक
हाईवे पर तकरीबन तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से आसपास के लोग उमड़ पड़े। तालाब का रूप ले चुके पुल पर लोगों ने खूब तैराकी की। बताया जा रहा है कि जलभराव के कारण ट्रैफिक भी ठप रहा। करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। समझा जा रहा है कि पुल पर जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं होने से यह नौबत आई। प्रशासन की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। 

 
विज्ञापन

चालू है नेशनल हाईवे, वसूला जाता है टोल टैक्स
जीटी रोड पर अलीगढ़ से कानपुर के बीच चौड़ीकरण करके इसे फोरलेन बनाया गया है। कन्नौज जिले में इसका काम पूरा हो चुका है। कानपुर के हिस्से में कुछ जगहों पर इसका काम चल रहा है। कन्नौज के जसोदा के पास टोल बनाया गया है। वहां इसी साल चार मार्च से इसपर एनएचएआई की ओर से तय किया गया टोल भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें