कानपुर। जूही खलवा पुल पर जलभराव से होने वाली मौतों पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर की ओर से राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की गई थी।आयोग ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के परियोजना प्रबंधक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। इस पर आयोग ने उनके खिलाफ 50 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आयुक्त को वारंट तामील कराने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। (संवाद)