कानपुर। श्रमिक समाज कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों के समर्थन में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालयों में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संगठन के क्षेत्रीय मंत्री उमेश चंद ने बताया कि संघ के समझौते के अनुसार निगम कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर का सितंबर से भुगतान किया जाए। बकाया महंगाई भत्ते का तत्काल भुगतान हो। संविदा कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेज्युटी का लाभ दिया जाए। उत्कृष्ट सेवा करने वालों को नियमित किया जाए। मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी हो। (संवाद)