फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मानकों को दरकिनार कर बना लिया गोदाम, कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिस शराब और बीयर के गोदाम से गुरुवार रात चोरी हुई है, वह बिना मानक पूरे किए ही तीन साल से संचालित था। घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे डीएम बिना कंक्रीट के छत देख और आग बुझाने के इंतजाम न देखकर बिफर पड़े। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दतावली स्थित किराये की जगह पर संचालित शराब और बीयर का गोदाम से चोरी की सूचना पर शुक्रवार दोपहर डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। यहां छत पर टिनशेड देखकर डीएम-एसएसपी भौचक्क रह गए। उन्होंने चोरी की घटना को देखने के साथ ही गोदाम के अन्य मानकों को भी चेक किया तो पता चला कि यहां आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं।
इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए आबकारी अधिकारियों से जवाब-तलब किया। वह भी इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सके। देर शाम डीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए। एसडीएम सदर विक्रम राघव की अध्यक्षता चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें सीओ सिटी अमित कुमार, आबकारी और दमकल के अधिकारी को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि जांच टीम गठित की गई है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गुरुवार को एक ट्रक भरकर आया था सामान

डीएम और एसएसपी की जांच-पड़ताल के दौरान मौके पर बड़ा स्टॉक मिला है। अधिकारियों को जानकारी देते हुए मैनेजर और संचालक ने बताया है कि गुरुवार को एक ट्रक माल उनके यहां आया था। कुछ माल पहले से था। स्टॉक की भी जांच कराई जा रही है।


चोरी के खुलासे के लिए चार टीमें गठित

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीमों को लगाया गया है। इसमें थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और एक अन्य टीम लगाई गई है। बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फोरेंसिक की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें