फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार की टक्कर से गिरी दीवार, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर । सचेंडी के भूल गांव निवासी मजदूर चरण लाल कमल अपने तीन बच्चे व पत्नी सहित परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर शाम पत्नी तारावती घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से टकरा गई। दीवार दो पिलर के साथ भरभरा कर गिर गई। चपेट में आने से तारावती भी घायल हो गईं। हादसे में कार के दोनों एयरबैग खुल गए। इससे कार चला रहा गांव का रहने वाला इंटर का छात्र बच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल तारावती को निजी अस्पताल ने भर्ती कराया। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें