वहीं, अन्य घायलों के नाम सत्येंद्र (24) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी जरौली बढ़पुरा, भोले (42) पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी खैरगढ़ तिलक नगर उत्तर फिरोजाबाद, सनी (35) पुत्र अखिलेश निवासी करुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर, वारिस (20) पुत्र यासीन निवासी सिमरा साराबाद कानपुर नगर, हरि प्रकाश (35) पुत्र महाराज सिंह निवासी मटामई मटसेना फिरोजाबाद, सिनवई (18) पुत्र शकील मूसानगर कानपुर नगर बताए गए हैं।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी पहुंचाया था, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं एक दूसरी दुर्घटना में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला खुशहाली गांव निवासी गीता देवी पत्नी अखिलेश सिंह की मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।