फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट एग्जाम के वायवा चार मई से

Tue, 19 Apr 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा के दबाव से निपटने के अनुभव बताने को कहा है।
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी के प्राइवेट एग्जाम 2015-16 के वायवा 4 मई से कराए जाएंगे। इसका विस्तृत शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया। विस्तृत शेड्यूल वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध है। प्राइवेट एग्जाम का वायवा अनुदानित और राजकीय डिग्री कॉलेजों में कराया जाएगा। कानपुर नगर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी, डीबीएस, क्राइस्ट चर्च और बीएनडी कॉलेज में भी वायवा कराया जाएगा। प्राइवेट एग्जाम में करीब 1.25 लाख स्टूडेेंट शामिल हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि वायवा का शेड्यूल कुलपति ने अनुमोदित कर दिया है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट की तैनाती की जा चुकी है। वायवा की गोपनीयता और गुणवत्ता बरकरार रहे, इसकी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाएगी। 14 जिलों के अलग-अलग कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

वायवा का शेड्यूल
4 मई- बीए और एमए हिंदी।        
6 मई- बीकॉम थर्ड ईयर, एमकॉम सेकेंड ईयर, एमए फर्स्ट ईयर दर्शनशास्त्र, एमए सेकेेंड ईयर दर्शनशास्त्र, मैथ और उर्दू।
7 मई- एमए सेकेंड ईयर अंग्रेजी और संस्कृत।
9 मई- एमए सेकेंड ईयर राजनीति विज्ञान।
10 मई- एमए सेकेंड  ईयर अर्थशास्त्र और इतिहास।
11 मई- एमए सेकेंड ईयर समाजशास्त्र।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें