बोले- निकाय चुनाव में बसपा बड़ी जीत की ओर
उन्होंने सत्ता पाकर दलित महापुरुषों का घोर अपमान किया है। आज पूरे प्रदेश में भाजपा व सपा के विरोध की लहर है। बसपा निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। इससे सभी दल घबराए हुए हैं। इस दौरान बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, मंडल प्रभारी बलदेव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।