कानपुर। वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट ने सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल को 1-0 से हराकर अंडर-17 सीआईएससीई इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली है।
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और मेजबान सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सेंट एलॉयसिस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैथॉडिस्ट हाई स्कूल को 3-1 से शिकस्त देकर कांस्य पदक हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि व विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया। विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, फुटबाल संघ के संरक्षक अजीत सिंह, राजकुमार, बलविंदर सिंह, सौरभ, शरद मिश्रा, सुशील चंद्र, सुबोध शुक्ला समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।