घायलों ने बताया मौरंग खदान में काम करते हैं। खदान से अपने घर जा रहे थे। मृतक अशोक खेती के साथ ही मजदूरी करते थे। अपने पीछे पत्नी राधा, पुत्रियों शिखा (12) रिचा (8) निसा (6) व दो माह की बेटी को बिलखता छोड़ गए। जलालपुर एसओ ओमप्रकाश यादव ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।