फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेंदुए होने की आशंका पर ग्रामीणों की जाग कर कटी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। जंगली जानवर के हमले से भैंस के बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। पंजों के निशान से तेंदुओं होने की आशंका में ग्रामीण जागकर रातें काट रहे हैं। वहीं वन विभाग के अफसर पिंजरा टूटा होने की बात कह कर उसे ले गए। कहा, जब पिंजरे की मरम्मत हो जाएगी तब लगेगा।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर वन दरोगा समीर सिंह सेंगर बुधवार देर शाम पिंजरा लेकर पहुंचे, मगर टूटा होने के कारण कुछ देर बाद ही उसे हटा लिया गया। पूर्व प्रधान शोभित गंगवार ने बताया कि एक साल पहले जंगली जानवर के हमले से कई जानवरों की मौत हुई थी।
ग्रामीण अजय पाल ने बताया कि कई बार खेतों में जंगली जानवरों के पदचिह्न भी मिले हैं। प्रधान अंशुल गंगवार ने बताया कि वन दरोगा ने पिंजरा लगाया, मगर कुछ देर बाद लेकर चले गए। बृहस्पतिवार शाम तक पिंजरा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

वन दरोगा समीर सिंह सेंगर ने बताया कि पिंजरा की मरम्मत कराने भेजा है। सही होते ही लगवा देंगे। छह लोगों की टीम बनाई है। टीम के तीन सदस्य रात में और तीन दिन में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें