फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, डंडे से हुई जमकर पिटाई

Thu, 29 Sep 2022 11:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

रामपुरा थाना क्षेत्र में प्रेमी को प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। परिजनों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले प्रेमी की जमकर पिटाई की उसके बाद प्रेमिका को भी पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका को पीटते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुरा में एक लड़की ने अपने प्रेमी  को फोन कर बुलाया था। उनको आपत्तिजनक हालत में उनके परिजनों ने देख लिया, जिनकी जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन करके घर पर बुलाया था, लेकिन परिजनों ने उसको घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। लड़के से पूछा गया, तो बताया कि लड़की ने मुझे फोन करके बुलाया था। लड़की के कहने पर मैं दिल्ली से आया था। 
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक सौरभ कुमार ग्राम चरसोनी थाना चुरखी का निवासी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज झांसी अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि युवक के बड़े भाई की उस गांव में ससुराल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ते में लड़की उसकी साली लगती है। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं, इस संबंध में रामपुरा थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही कोई तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें