फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रैफिक सिपाही से गालीगलौज, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सर्वोदयनगर पुलिस चौकी के सामने बुधवार दोपहर उलटी दिशा में कार लेकर घुसे चालक को रोकने पर वाहन सवार ने ट्रैफिक सिपाही विजेंद्र पाल से अभद्रता करते हुए गालीगलौज कर दी। इसके बाद गाड़ी लेकर भाग निकला। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। रेव मोती मॉल के पास चौकी के सामने बुधवार दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी पर यातायात सिपाही तैनात थे। सिपाही के अनुसार काकादेव देवकी टॉकीज की ओर से आ रही एक काले रंग की कार रावतपुर क्रॉसिंग जाने के लिए दाहिनी ओर उलटा घुस गया। उन्होंने चालक को टोका तो वाहन सवार उन पर भड़क गया। धमकाते हुए भाग निकला। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें