कानपुर। मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक दरोगा द्वारा भीड़ और ताजियों के बीच लोगों पर लाठी चलाने का 32 सेकंड का वीडियो शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ताजियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हैं। इस दौरान बांसमंडी में एक दरोगा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे बढ़ता है और लाठी लेकर कई लोगों को मारते नजर आ रहा है। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। संवाद