फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सदन में मोबाइल पर गेम खेलते सदर विधायक का वीडियो वायरल, सपाई कस रहे तंज

Sat, 24 Sep 2022 04:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

सोशल मीडिया पर विधायक राकेश गोस्वामी का मोबाइल में पत्ते खेलते हुए वीडियो शनिवार को चर्चा में रहा। वीडियो में एक ओर जहां सत्र के दौरान तमाम विधायक सदन की कार्यवाही में दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो वहीं महोबा के सदर विधायक अपने मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सदन में गेम खेलते विधायक राकेश गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर महोबा से विधायक राकेश गोस्वामी का सदन के अंदर मोबाइल में गेम खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 22 सितंबर का बताया जा रहा है, जब एक दिन महिलाओं के नाम सदन का सत्र चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर सपाई अलग-अलग टिप्पणी कर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विधायक राकेश गोस्वामी का मोबाइल में पत्ते खेलते हुए वीडियो शनिवार को चर्चा में रहा। वीडियो में एक ओर जहां सत्र के दौरान तमाम विधायक सदन की कार्यवाही में दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो वहीं महोबा के सदर विधायक अपने मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो किसने बनाया और कैसे वायरल हुआ। यह तो स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर को एक दिन महिलाओं के नाम चल रहे सत्र के दौरान का यह वीडियो है। जनता की आवाज उठाने के स्थान पर मनोरंजन करते विधायक के इस वीडियो में उनकी जनता के मुद्दों के प्रति कितनी दिलचस्पी है, यह उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें