फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रेलवे फाटक पर कार खड़ी कर मनाया नव वर्ष का जश्न, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jan 2024 11:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा

सार

डियो महोबा जीआरपी थाना क्षेत्र के डहर्रा रेलवे फाटक का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो 31 दिसंबर की रात का है।
विज्ञापन
जश्न मनाते लोगजश्न मनाते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर डहर्रा रेलवे फाटक के पास नव वर्ष की पार्टी का जश्न मनाते युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेलवे फाटक पर युवा जान जोखिम में डालकर फिल्मी गाीतों पर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में तीन युवक कार के आगे खड़े होकर पहले केक काटते हैं और फिर एक-दूसरे के चेहरे में केक लगाकर नए साल का जश्न मनाते हैं। यह वीडियो महोबा जीआरपी थाना क्षेत्र के डहर्रा रेलवे फाटक का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो 31 दिसंबर की रात का है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस सोशल मीडिया में वारयल हो रहे वीडियो की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें