फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंदी में शराब ठेकों से दारू बिक्री का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के रामादेवी, जेके चौराहे में शुक्रवार को बंदी के बावजूद ठेकों से दारू बिक्री का दोनों जगहों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर शराब और मीट की दुकानें बंद करने के सरकारी आदेश के बावजूद धड़ल्ले से इनकी बिक्री की गई। लाल बंगला जेके चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब ठेके में एक युवक खड़ा होकर टट्टर के नीचे से 50 रुपये अधिक लेकर शराब बिक्री करता रहा। चकेरी थाने के सामने रामादेवी चौराहे के ठेकों में खुलेआम शराब की बिक्री की गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में नहीं है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें