कानपुर। बाबूपुरवा में एक मस्जिद के बगल के मदरसे में मारपीट का एक मिनट पांच सेकेंड का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो पक्षों के लोग एक दूसरे से गालीगलौज और मारपीट करते दिख रहे हैं। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक पक्ष शिकायत लेकर आया था लेकिन तहरीर नहीं दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)