साथ ही कुछ छुटभैया नेताओं ने दरोगा पर दबाब-प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया और बहस जारी हो गई। विवाद के कारण एकाएक तैश में आए विधायक दरोगा से कहने लगे की मैं डकैत हूं क्या, बापूपुरवा थाने में रिकॉर्ड चेक करो आज तक 151 (शांति भंग की कार्रवाई) भी नहीं है। इस पर दरोगा छुटभैया नेता को बताने लगे कि उनका भी चयन 20 करोड़ लोगों में हुआ है।
इस बहस का वीडियो बीते कई दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक मोहित सोनकर ने बताया कि सरकार की छवि को खराब करने के लिए सपा मानसिकता के लोग अपराधियों का साथ दे रहे हैं। शिवराजपुर में लव जिहाद करने वालों पर कार्रवाई न होने का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।
चौबेपुर थानाध्यक्ष बोले, मेरा ट्रांसफर करा दो
बिकरू कांड के बाद से सर्किल के चौबेपुर में थाने में जुलाई 2020 से कृष्ण मोहन राय की तैनाती है। कई स्थानीय छुटभैया नेता प्रभाव जमाने के लिए तरह-तरह का दबाव डालने के लिए चौबेपुर थाने आते-जाते देखे जा सकते हैं।
बीते दिनों एक मामले में पहुंचे जनप्रतिनिधि की टोन देखकर थानाध्यक्ष ने सीधे लफ्जों में नेता जी से कह दिया, अगर आप बड़े नेता हैं, तो मेरा ट्रांसफर करा दो।
तब मैं भी आपको बड़ा नेता मान लूंगा। सूत्रों के अनुसार उक्त नेता ने शासन में बैठे कई मंत्रियों, लखनऊ सचिवालय सहित आईजी, डीआईजी के दफ्तरों में चक्कर लगाए, लेकिन आज तक दो साल गुजर गए चौबेपुर एसओ का तबादला नहीं हुआ है।
शिवराजपुर थाने के दरोगा लाइन हाजिर
एसपी तेज स्वरूप सिंह ने शिवराजपुर थाने में तैनात दरोगा हरीश यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने बीते दिनों पक्षों में हुए झगड़े के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए नजराना मांगा था। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं।