कानपुर। वाजिदपुर में फैक्टरी एरिया में बीते शनिवार की शाम को दो चमड़ा कारोबारी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में सरेराह मारपीट और ईंट पत्थर चले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया। मामले में अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष से जाजमऊ दरगाह शरीफ रोड निवासी फराज की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अमान, अनस, समद और सैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद