फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अयोध्या में विहिप के चारों प्रान्तों का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को अयोध्या के कारसेवकपुरम में होगी। जिसमें चारों प्रांतों से 25 से अधिक पदाधिकारी इकट्ठा होंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और आगामी दिनों में मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रमों व अन्य कार्यक्रमों को लेकर क्या- क्या योजनाएं बनाई जाएंगी, इस पर बैठक में चर्चा होगी। विहिप कार्यसमिति की की बैठकें समय-समय पर परिषद के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर, आगामी योजनाओं को लेकर होती रहती हैं। लेकिन इस बार की बैठक अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की योजनाओं पर आधारित है। कानपुर प्रांत से विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना और प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ को बैठक में बुलाया गया है इसी तरह पूर्वी क्षेत्र के सभी चारों प्रांतों से पदाधिकारी आमंत्रित किए गए। इस बैठक को विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, महामंत्री संगठन विनायकराव और लखनऊ प्रांत अम्बरीश संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें