कानपुर। नजीराबाद थाने में तीन जून को 36 दो पहिया वाहनों की नीलामी की जाएगी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि इसमें रजिस्टर्ड फर्म वाले लोग ही भाग ले सकेंगे। भाग लेने के लिए जमानत धनराशि जमा कराई जाएगी जो भी व्यक्ति सर्वाधिक बोली लगाएगा उस व्यक्ति को छोड़कर अन्य की जमानत राशि वापस कर दी जाएगी। (संवाद)